" />
लोगों की राय

नई पुस्तकें >> वृहद् शाबर मंत्र

वृहद् शाबर मंत्र

योगीराज यशपाल जी

प्रकाशक : रणधीर प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2013
पृष्ठ :424
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 17159
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

"शाबर के रहस्यों को उजागर करें : दैनिक उपयोग के लिए व्यावहारिक मन्त्र और यन्त्र"

योगीराज यशपाल जी कृत मन्त्र रहस्य नव सहस्राब्दि स्वागत संस्करण सन्‌ २००१ में प्रकाशित हुआ। जिसे इस विषय के जिज्ञासुओं ने कई वर्षों की प्रतीक्षा के बाद हाथों हाथ प्राप्त करके लाभ उठाया। इस विवेचनात्मक ग्रन्थ में प्रायोगिक मन्त्र षट्कर्म प्रयोग खण्ड और गुप्त मन्त्र शास्त्र खण्ड में प्रकाशित किए गए। शाबर मन्त्रों तथा शाबर यन्त्रों इत्यादि के प्रयोग से सफलता पाने वाले पाठकों ने हजारों प्रशंसा पत्र भेजकर लेखक और प्रकाशक को धन्यवाद दिया। इन्हीं पत्रों में कई सुधी पाठकों ने माँग की कि आज के व्यस्त जीवन में सम्पूर्ण मन्त्र रहस्य का अध्ययन कर पाना कठिन है। अतः प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उपयोगी व तुरन्त प्रभावशाली प्रयोगात्मक सरलतम शाबर मन्त्रों को पृथक से उनके प्रयोग का विस्तार समझाते हुए पुनः प्रकाशित किया जाए। अतः वृहद शाबर मन्त्र और शाबर यन्त्र नामक ग्रन्थ आपके समक्ष है। इस ग्रन्थ में शाबर मन्त्र साधना के महत्त्वपूर्ण तथ्य, कामना सिद्धि हेतु शाबर मन्त्रों का प्रयोग विधि, मन्त्रों को सिद्ध कैसे करें, स्वयं की शरीर रक्षा हेतु शाबर मन्त्र और शाबर कवच और फिर शाबर मन्त्र को जाग्रत करने की विधियाँ भी दे दी गई हैं जो अन्य किसी ग्रन्थकार ने नहीं बताईं।

इस प्रकार इस महान विद्या के महत्त्वपूर्ण तथ्यों एवं विधि-विधान को समझकर समस्त विश्व इन शाबर मन्त्रों का लाभ उठाए, इसी मनोरथ से शाबर के जन्मदाता भगवान शंकर एवं महाकाली इस ग्रन्थ के प्रकाशन को सफल करें।

विशेष : इस पुस्तक की पृष्ठ संख्या मुख्य ग्रन्थ मन्त्र रहस्य के अनुसार ही है। अत: जिन महानुभावों के पास यह पुस्तक है वह भी मिलान करके मन्त्र ढूँढ सकते हैं।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book